आवेदन शुल्क
पीएचडी के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया एक ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जिसे संसद के अधिनियम के माध्यम से सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त है।
जामिया को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा A++ ग्रेड से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, शिक्षा, तकनीकी, मीडिया, भाषा और साहित्य के क्षेत्रों में शोध और अध्ययन के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।