फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को मुफ्त में मिलेगी UPSC कोचिंग, IAS बनना होगा आसान

Sun, 19 May 2019 01:20 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
IAS बनना हर नौजवान का सपना है। यूपीएससी का क्रेज आज के समय में सबसे ज्यादा देखा जाता है। दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया ने आरसीए यानी रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी के जरिए गरीब छात्रों को मुफ्त यूपीएससी की कोचिंग के लिए आवेदन निकाले गए हैं।
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के पास अब जामिया मिलिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) में मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम में प्रवेश लेने का अवसर है। घोषणा के अनुसार, जामिया मिलिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) यूपीएससी एस्पिरेंट्स के लिए अगले बैच से नि: शुल्क कोचिंग प्रदान कर रही है। सभी उम्मीदवार जो प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे 25 जून तक आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नि:शुल्क कोचिंग कार्यक्रम के लिए आवेदन ऐसे करें-
  1. सबसे पहले जामिया मिलिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in पर जाएं।
  2. उसके बाद होम पेज पर बाईं ओर प्रवेश टैब पर क्लिक करें।
  3. वहां मौजूद ’UPSC फ्री कोचिंग या IAS फ्री कोचिंग एडमिशन’ पर क्लिक करें।
  4. आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. आपको पुष्टिकरण मेल मिलेगा।
  7. अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, जामिया मिलिया इस्लामिया आरसीए यूपीएससी मुफ्त कार्यक्रम के लिए लिखित परीक्षा 7 जुलाई (रविवार) को आयोजित की जाएगी और अवधि 3 घंटे है। उम्मीदवार ध्यान दें कि प्रवेश परीक्षा में नकारात्मक अंकन किया जाएगा। जामिया के आरसीए यूपीएससी मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम के लिए कुल 150 छात्रों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें