फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JMI: भारत-पाक संघर्ष के बीच जेएमआई ने प्रवेश परीक्षाएं की पुनर्निर्धारित; जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए फैसला

Sat, 10 May 2025 07:48 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JMI Entrance Exam 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए 10-11 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को फिर से निर्धारित किया है। यह फैसला पाकिस्तान के साथ जारी सीमा संघर्ष और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JMI Entrance Exam Rescheduled 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने 10 और 11 मई, 2025 को होने वाली अपनी प्रवेश परीक्षाओं को जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए पुनर्निर्धारित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, "JMI ने 10 और 11 मई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाएं जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।"

जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए जल्द जारी होगी वैकल्पिक तिथि

यह फैसला भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए एक वैकल्पिक तिथि जल्द घोषित की जाएगी, जबकि देश के अन्य राज्यों के छात्र अपनी निर्धारित तारीख पर ही परीक्षा देंगे। जामिया की यह परीक्षाएं शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हैं, जो 26 अप्रैल से शुरू हुई थीं और 31 मई तक चलेंगी। 10 और 11 मई को कई प्रमुख कार्यक्रमों की परीक्षाएं होनी थीं।
विज्ञापन


यह निर्णय जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन के बाद आया है, जिसमें परीक्षा की तारीख स्थगित करने और जम्मू-कश्मीर में परीक्षा केंद्र और छात्रावास उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में है ऑपरेशन सिंदूर, जो 7 मई को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों पर किए गए जवाबी हमले के रूप में शुरू हुआ। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें 25 पर्यटक शामिल थे।

बीते तीन दिनों से पाकिस्तानी सेना की भारी गोलाबारी के चलते बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में हजारों नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें