परीक्षा केंद्र में बदलाव
विश्वविद्यालय ने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्र में आंशिक बदलाव किया गया है। पहले निर्धारित परीक्षा केंद्र ‘एग्जामिनेशन हॉल (बी एंड डी), जम्मू विश्वविद्यालय (नजदीक जे एंड के बैंक)’ को अब स्थानांतरित कर ‘पीजी विभाग, लॉ डिपार्टमेंट, जम्मू विश्वविद्यालय’ कर दिया गया है।
अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है जब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पिछले दो हफ्तों से बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। खराब मौसम की वजह से पूरे क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद थे। कुछ परीक्षाएं भी स्थगित हुईं। इन हालातों को देखते हुए जेकेसेट के अभ्यर्थी भी परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे। इस बीच कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाईं कि परीक्षा रद्द कर दी गई है।
जम्मू विश्वविद्यालय ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें।
गौरतलब है कि JKSET, यानी जम्मू-कश्मीर स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट, सहायक प्राध्यापक और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा है। यह परीक्षा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा मान्यता प्राप्त है और जम्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाती है।