JKSET Revised Exam Date (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
JKSET 2025: जम्मू विश्वविद्यालय ने जेकेसेट/लासेट 2024-25 के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले यह परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे 7 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे निर्धारित तिथि पर आधिकारिक वेबसाइट www.jujkset.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा की नई तिथि घोषित करने के साथ ही विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड समय पर वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।