JKCET 2020: जम्मू और कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने JKCET 2020 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 12 मार्च से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिये हैं। योग्य अभ्यर्थी JKCET के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 मार्च है।
http://jakbopee.org/
इसे भी पढ़ें- UGC NET 2020: विशेषज्ञों से जानिए कैसे करनी है हिंदी के लिए तैयारी? कौन-सी किताबें हैं जरूरी
JKCET 2020 की परीक्षा 26 अप्रैल को होगी। आपको बता दें कि JKCET 2020 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 10 मार्च को जारी हुआ था। 12 मार्च यानी आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अभ्यर्थी 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।