JKBOSE Class 10th Result 2020: जम्मू-कश्मीर राज्य स्कूली शिक्षा बोर्ड ने समर जोन/जम्मू क्षेत्र का 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in है। इसके लिए विद्यार्थियों के पास अपना रोल नंबर होना चाहिए। बता दें अभी कश्मीर डिविजन का परिणाम आना बाकी है।
मुख्य जानकारी-
- जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन के 10वीं कक्षा के नतीजों के अनुसार इस बार 3465 विद्यार्थियों ने ए1 रैंक हासिल किया है।
- इसके अलावा ए2 रैंक लेने वाले 4999 विद्यार्थी, बी1 में 6033 विद्यार्थी, बी2 में 7549 विद्यार्थी, सी1 में 8469 विद्यार्थी, सी2 में 6229 विद्यार्थियों के अलावा डी ग्रेड हासिल करने वाले 723 विद्यार्थी शामिल हैं।
- ए1 रैंक में उन विद्यार्थियों को रखा गया है, जिन्होंने 90 से 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा ए2 में 80 से 89 फीसदी और बी1 में 70 से 79 फीसदी अंक लेने वाले छात्रों को शामिल किया गया है।
- नतीजों में इस बार हिंदी विषय का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। हिंदी विषय का पास प्रतिशत 87.88 प्रतिशत, अंग्रेजी विषय का 81.33, मैथेमेटिक्स का 79.50, उर्दू का 84.74, साइंस का पास प्रतिशत 82.27 और सोशल साइंस का 78.34 रहा है।
- इसके अलावा अंग्रेजी विषय में 53807, मैथ्स में 53788, हिंदी में 41121, उर्दू में 12686, साइंस में 53788 और सोशल साइंस में 53807 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
- अगर एडिशनल विषयों की बात की जाए तो कंप्यूटर और संस्कृत विषय का 100 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। साथ ही उर्दू विषय का 72 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।