फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKBOSE Exam 2025: जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 10वीं और 12वीं प्राइवेट-बायएनुअल परीक्षाएं कल से, नई डेटशीट जारी

Sun, 07 Sep 2025 01:09 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JKBOSE: जम्मू-कश्मीर बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की बायएनुअल और प्राइवेट परीक्षाएं 8 सितंबर से शुरू होंगी। कक्षा 12 की परीक्षाएं सुबह और कक्षा 10 की परीक्षाएं दोपहर शिफ्ट में होंगी।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKBOSE Exam 2025: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बायएनुअल व प्राइवेट परीक्षाओं 2025 की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं कल यानी 8 सितंबर 2025 से शुरू होंगी। बोर्ड ने यह निर्णय खराब मौसम और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लिया है ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बोर्ड ने क्यों बदली डेटशीट?

JKBOSE ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि खराब मौसम और बाढ़ के कारण कई पेपर स्थगित करने पड़े थे। विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए अब संशोधित डेटशीट जारी की गई है।

विज्ञापन

JKBOSE Class 12 Revised Exam Schedule 2025: कक्षा 12वीं की बायएनुअल व प्राइवेट परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट

तिथि विषय
8 सितंबर भूगोल 
10 सितंबर भौतिकी
13 सितंबर जनरल इंग्लिश
15 सितंबर भूविज्ञान / माइक्रोबायोलॉजी / बायोटेक्नोलॉजी / बायोकैमिस्ट्री
17 सितंबर रसायन विज्ञान
19 सितंबर जीवविज्ञान (बॉटनी और जूलॉजी) / सांख्यिकी
22 सितंबर कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन प्रैक्टिसेज, पर्यावरण विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड टेक्नोलॉजी, फिजिकल एजुकेशन, इस्लामिक स्टडीज, वैदिक/बौद्ध स्टडीज आदि
24 सितंबर वोकेशनल सब्जेक्ट्स (IT, हेल्थकेयर, मीडिया, पर्यटन, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव आदि)
विज्ञापन

JKBOSE Class 10 Revised Exam Schedule 2025: कक्षा 10वीं की बायएनुअल व प्राइवेट परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट

तिथि विषय
8 सितंबर सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र आदि)
10 सितंबर अंग्रेजी
13 सितंबर विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीवन विज्ञान)
15 सितंबर हिंदी / उर्दू
17 सितंबर अतिरिक्त / वैकल्पिक विषय (अरबी, कश्मीरी, संस्कृत, पंजाबी, डोगरी आदि)
19 सितंबर वोकेशनल सब्जेक्ट्स (कृषि, रिटेल, मीडिया, पर्यटन, स्वास्थ्य देखभाल, आईटी आदि)
20 सितंबर होम साइंस
22 सितंबर पेंटिंग / आर्ट एंड ड्रॉइंग
24 सितंबर कंप्यूटर साइंस
25 सितंबर संगीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें