83.27% बच्चे पास
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 81,573 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 67,932 छात्रों ने परीक्षा पास की है। इस तरह कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.27% रहा है।
इसी बीच बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं (एनुअल रेगुलर, अक्तूबर–नवंबर 2025) परीक्षा के लिए रीवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वेबसाइट पर दिखाया जा रहा रिजल्ट अस्थायी (प्रोविजनल) है और केवल तत्काल जानकारी के लिए है। छात्रों को मूल अंकतालिका (मार्कशीट) और अन्य दस्तावेज बाद में उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से दिए जाएंगे।

रिजल्ट देखने में दिक्कत आए तो थोड़ी देर बात ट्राई करें
रिजल्ट जारी होने के दिन वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण अगर किसी छात्र को तकनीकी दिक्कत आती है, तो उन्हें कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करने की सलाह दी गई है। वहीं, रीवैल्यूएशन या उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई अंतिम तिथि के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
स्कूलों के लिए ये निर्देश
बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों को कक्षा 12वीं के लिए विषय चयन और शैक्षणिक योजना को लेकर सही मार्गदर्शन दें, ताकि उच्च माध्यमिक शिक्षा के अंतिम वर्ष में प्रवेश सुचारू रूप से हो सके।
JKBOSE Class 11 Result 2026: ऐसे करें डाउनलोड
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Results' सेक्शन पर क्लिक करें या
- 'JKBOSE Class 11 Winter Zone Result 2025' लिंक चुनें।
- एडमिट कार्ड के अनुसार रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।