दस्तावेज रखें तैयार
छात्र अपने सभी जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। इसमें रिजल्ट की प्रिंट कॉपी, एडमिट कार्ड और अन्य कागजात शामिल हैं, जो काउंसलिंग और एडमिशन के समय काम आएंगे। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान संस्थान छात्रों के रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और विषयवार अंकों की जांच करते हैं। इसलिए सभी रिकॉर्ड सही और सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि आगे की पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी न हो।
ऐसे देखें रिजल्ट
जेकेबीओएसई 10वीं रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर “JKBOSE 10th Result 2026 Summer Zone” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद, "Submit" या "Result View" बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।