फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKBOSE 10th Result: जेकेबीओएसई 10वीं में 88.85% बच्चे पास; 87.51 फीसदी छात्र तो 90.42 प्रतिशत छात्राएं सफल

Tue, 21 Apr 2026 12:35 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JKBOSE Class 10th Result 2026 OUT: जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ग्रीष्मकालीन सत्र के लिए कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.42 फीसदी रहा, जबकि कुल मिलाकर 88.85 प्रतिशत छात्र सफल हुए।
विज्ञापन
JKBOSE 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKBOSE Class 10th Result 2026 OUT: जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र अब अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन अपने अंक और विषयवार स्कोर आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाकर लॉगिन करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद उनका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे वे डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

लड़कियों ने मारी बाजी

जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 में एक बार फिर बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.42 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का 87.51 फीसदी रहा। इस तरह लड़कियों ने लगभग 3 फीसदी की बढ़त हासिल की है और कुल परिणाम में उनका प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।

विज्ञापन


इस परीक्षा में कुल 50,754 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें 27,486 लड़के और 23,268 लड़कियां थीं। इनमें से 45,094 छात्र पास हुए, जबकि लगभग 5,650 छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो सके। इससे कुल मिलाकर अच्छा पास प्रतिशत देखने को मिला।

विषयवार परिणाम की स्थिति

विषयों के अनुसार सोशल स्टडीज में सबसे अच्छा रिजल्ट रहा, जिसमें 96% छात्र पास हुए। इसके अलावा अंग्रेजी, हिंदी और विज्ञान में लगभग 94% और गणित में 93% छात्र सफल रहे। वहीं उर्दू में करीब 90% पास प्रतिशत रहा, जबकि कुछ वोकेशनल विषयों जैसे टेलीकॉम में पास प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा।

विज्ञापन

दस्तावेज रखें तैयार

छात्र अपने सभी जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। इसमें रिजल्ट की प्रिंट कॉपी, एडमिट कार्ड और अन्य कागजात शामिल हैं, जो काउंसलिंग और एडमिशन के समय काम आएंगे। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान संस्थान छात्रों के रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और विषयवार अंकों की जांच करते हैं। इसलिए सभी रिकॉर्ड सही और सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि आगे की पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी न हो।

ऐसे देखें रिजल्ट

जेकेबीओएसई 10वीं रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “JKBOSE 10th Result 2026 Summer Zone” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद, "Submit" या "Result View" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें