फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKBOSE: जम्मू जोन के लिए 12वीं परीक्षा के परिणाम हुए घोषित, 77 फीसदी छात्र हुए पास

Sun, 28 Jun 2020 01:51 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jammu Exams
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, JKBOSE ने जम्मू जोन के लिए 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। JKBOSE 12वीं रिजल्ट 2020 अब आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर उपलब्ध हैं। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे अपना परिणाम नीचे दिए चरणों का पालन करके देख सकते हैं। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 77% है। 

विज्ञापन


JKBOSE 12th Result 2020: कैसे देखें अपना परिणाम-

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे- रोल नंबर आदि दर्ज करें और सबमिट करें।
मुख्य जानकारी-
  • इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 33,779 छात्रों ने पंजीकरण किया था। 
  • परीक्षा में 26,139 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं और पास प्रतिशत 77 फीसदी है। 
  • लड़कों के लिए पास प्रतिशत 73 फीसदी और लड़कियों के लिए 82 फीसदी है। 
  • आर्ट्स में, लड़कों के लिए पास प्रतिशत 57 फीसदी और लड़कियों के लिए 74 फीसदी है। 
  • कॉमर्स में, लड़कों के लिए 85 फीसदी और लड़कियों के लिए 95 फीसदी पास प्रतिशत है।
  •  विज्ञान में, लड़कों के लिए पास प्रतिशत 81 फीसदी और लड़कियों के लिए 89 फीसदी है।
  • इस साल 10563 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त की। वहीं 5714 को दूसरे डिवीजन में रखा गया है और 672 ने थर्ड डिवीजन हासिल किया है।
  • परीक्षा में चार छात्रों ने टॉप किया है। अंशुल ठाकुर, कृतिका शर्मा, रीबा शमीम मालिल और स्टैनजिन शारब।  इन सभी ने 493 अंक हासिल किए और 98.6% के साथ पहला स्थान हासिल किया।

अब दिल्ली व कोटा की बेहतरीन फैकल्टी दिलाएगी आपको JEE,UPSEE व NEET में सफलता | आज ही एडमिशन लेने पर पाएं 20% की अतिरिक्त छूट | कूपन कोड - UPBOARD20 - https://bit.ly/3igaoRN
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें