JKBOSE 11th Exam Date 2025: 18 फरवरी से 18 मार्च तक होगा परीक्षा का आयोजन
कक्षा 11वीं के विज्ञान, कला, गृह विज्ञान और वाणिज्य संकायों की परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दी गई है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 11वीं की परीक्षा सभी स्ट्रीम (गृह विज्ञान को छोड़कर) के लिए 18 फरवरी, 2025 को शुरू होगी और 18 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। डेटशीट पर निम्नलिखित विवरण लिखे हुए हैं:
- बोर्ड का नाम
- सत्र का नाम
- कक्षा
- संकाय
- विषय नाम
- परीक्षा का दिन और तिथि
- परीक्षा का समय
- निर्देश
JKBOSE 11th Date Sheet 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
जिन छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे समय सारणी डाउनलोड करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in. पर जाएं।
- पृष्ठ के नीचे तक स्क्रॉल करें।
- उपलब्ध सॉफ्ट जोन लिंक के लिए JKBOSE 11वीं डेट शीट 2025 पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा।
- इसे देखें और डाउनलोड करें।
- इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
JKBOSE 10th 12th Date Sheet 2025: जेके बोस 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी
जम्मू और कश्मीर बोर्ड ने हाल ही में सूबे के सॉफ्ट जोन्स के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया था। कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट के अनुसार, परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
डेट शीट के अनुसार, 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से 19 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से 17 मार्च, 2025 तक होंगी।