जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन (जेकेबीओएसई) ने जम्मू संभाग के 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के संबंध में नई तिथि जारी की है। हायर सेकेंडरी पार्ट-1 के सभी रेगूलर अभ्यर्थी जेकेबीओएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर वार्षिक परीक्षा 2020 की डेट शीट देख सकते हैं और डाउनलोड़ भी कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी नई परीक्षा तिथि के अनुसार जम्मू संभाग के 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च, 2020 से शुरू होंगी। हायर सेकेंडरी पार्ट-1 के विद्यार्थियों का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा। अभ्यर्थी जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन (जेकेबीओएसई) 11वीं कक्षा की परीक्षा 2020 डेट शीट देखने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2020 : जानिए क्यों मनाया जाता है नेशनल साइंस डे?
जेकेबीओएसई जम्मू संभाग के 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 2020, डेट शीट डाउनलोड़ करने के लिए यहां क्लिक करें..
अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डेट शीट डाउनलोड़ करने के लिए नीचे दिए गए आवश्यक निर्देशों का पालन करें-
1) डेटशीट डाउनलोड़ करने के बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.ac.in खोलें ।
2) होमपेज पर उपलब्ध हायर सेकेंडरी पार्ट-1 एग्जाम डेट शीट पर क्लिक करें।
3) विद्यार्थी अपने द्वारा चुने गए विषयों की परीक्षा तिथि देखें।
4) एग्जाम ड़ेट शीट डाउलोड़ करें और अन्य सन्दर्भों के लिए पीडीएफ का प्रिंट आउट निकलवाएं।
ये भी पढ़े- खुद को शिक्षित करना ही देश को आगे ले जाना है: शाहरुख खान