JKBOSE 10th Result: जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कश्मीर जोन के लिए दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दसवीं कक्षा में 75 फीसदी छात्र पास हुए हैं। कश्मीर जोन का रिजल्ट शुक्रवार सुबह जारी किया गया है। बोर्ड के मुताबिक, दसवीं की परीक्षा में बैठने वाले कुल 75,132 छात्रों में से 76.09 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं, जबकि 74.04 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा पास की है।
इसे भी पढ़ें-अवसर! विदेश में पढ़ने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए 10 करोड़ से ज्यादा की स्कॉलरशिप
ग्रेड ए में कुल छात्रों में से 9441 विद्यार्थी पास हुए हैं। जबकि ग्रेड ए2 में 11,347, ग्रेड बी1 में 11,050 विद्यार्थी पास हुए हैं। दसवीं कक्षा की परीक्षा में 18,626 विद्यार्थी फेल हुए हैं। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं पिछले साल आयोजित हुई थी। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in के जरिए दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-आईआईटी तैयार करेंगे इंजीनियरिंग कॉलेजों का सिलेबस, रोजगार भी दिलाएंगे
ऐसे देखें JKBOSE दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जम्मू-कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपना दसवीं कक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इसके अलावा आप डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जो नीचे दिया जा रहा है।
डायरेक्ट लिंक