इन तिथियों पर हुआ था परीक्षा का आयोजन
बोर्ड ने सॉफ्ट जोन के लिए जेके बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 11 मार्च से 4 अप्रैल तक और हार्ड जोन क्षेत्र के लिए परीक्षा 4 अप्रैल से 9 मई के बीच आयोजित की थी। दूसरी ओर, सॉफ्ट जोन के लिए जेकेबीओएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 30 मार्च तक और हार्ड जोन क्षेत्र के लिए परीक्षा 8 अप्रैल से 9 मई के बीच आयोजित की गई थी।
छात्र अपने रोल नंबर और अपने नाम का उपयोग करके अपने जेकेबीओएसई परिणाम 2024 की जांच कर सकेंगे।
पिछले साल 12वीं में प्रदर्शन
पिछले साल के जेकेबीओएसई 12वीं के नतीजों के अनुसार, कुल 1,27,636 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 82,441 छात्रों को 65% उत्तीर्ण घोषित किया गया था। लड़कियों ने 68% पास प्रतिशत हासिल करके बेहतर प्रदर्शन किया और लड़कों का पास प्रतिशत 61% रहा।
- पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत - 65%
- लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 61%
- लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 68%
पिछले साल 10वीं में प्रदर्शन
पिछले साल JKBOSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 1,48,701 छात्र शामिल हुए थे और कुल पास प्रतिशत 79.89% दर्ज किया गया था। लिंग-वार परिणामों के अनुसार, 78.23% लड़के और 81.68% लड़किया पास घोषित की गईं।
- पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत - 79.89%
- लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 78.23%
- लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 81.68%
एसएमएस के जरिए ऐसे चेक कर सकेंगे जेकेबीओएसई परिणाम
छात्रों को पास घोषित होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। एसएमएस सुविधा के माध्यम से परिणाम देखने का तरीका यहां बताया गया है।
- जेकेबीओएसई 10वीं परिणाम 2024 के लिए - JKBOSE10ROLLNO> दर्ज करें। 5676750 पर एक टेक्स्ट भेजें।
- जेकेबीओएसई 12वीं परिणाम 2024 के लिए - JKBOSE12ROLLNO> दर्ज करें। 567675 पर एक टेक्स्ट संदेश भेजें।