जम्मू-कश्मीर बैंक में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जम्मू और कश्मीर बैंक लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और बैंकिंग एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 1,397 पद भरे जाएंगे। इनमें पीओ के 343 पद और बैंकिंग एसोसिएट के 1,054 पद शामिल हैं। यह भर्ती जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों के लिए है। योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट jksb.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
जम्मू-कश्मीर बैंक भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 26 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 26 नवंबर ही है। बैंक ने भर्ती का नोटिफिकेशन 6 नवंबर 2026 को जारी किया था। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा कर लें। फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
|
भर्ती से जुड़ी जानकारी
|
तारीख
|
|
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख
|
6 नवंबर 2026
|
|
आवेदन शुरू होने की तारीख
|
7 नवंबर 2026
|
|
आवेदन की आखिरी तारीख
|
26 नवंबर 2026
|
|
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख
|
26 नवंबर 2026
|
कौन कर सकता है आवेदन?
- पीओ और बैंकिंग एसोसिएट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है।
- यानी अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
- हालांकि, उम्र की गणना किस तारीख के आधार पर होगी और आरक्षित वर्गों को कितनी छूट मिलेगी, इसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखनी चाहिए।
- आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और उम्र से जुड़ी शर्तें जरूर जांच लें।
आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट jksb.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर भर्ती से जुड़ा लिंक खोलें।
- अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भेजे जाएंगे।
- इनकी मदद से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- फॉर्म जमा होने के बाद उसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
बैंकिंग एसोसिएट के पद पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के आधार पर होगा। परीक्षा 60 मिनट की होगी और कुल 100 अंकों की होगी। इसमें अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड यानी गणित और रीजनिंग से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं, पीओ के पद के लिए चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले 100 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) होगी। इसके बाद 200 अंकों की मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू लिया जाएगा।
कितने उम्मीदवार होंगे शॉर्टलिस्ट?
पीओ भर्ती में प्रीलिम्स परीक्षा के बाद पदों की कुल संख्या से 10 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों में से पदों की संख्या से तीन गुना अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा। इन उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। इसलिए पीओ पद की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को तीनों चरणों को ध्यान में रखकर पढ़ाई करनी चाहिए। बैंकिंग एसोसिएट और पीओ दोनों पदों की चयन प्रक्रिया अलग-अलग है।