उम्मीदवार ध्यान दें, आपको अपना आवेदन पत्र और शुल्क केवल ऑनलाइन ही जमा करना होगा। किसी अन्य प्रारूप में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन पत्र पर दिया गया ईमेल पता और मोबाइल नंबर सही है क्योंकि परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी स्वीकार नहीं की जाएगी।
JIPMAT Registration 2024: आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस/ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के लिए 2000 रुपये आवेदन शुल्क लागू है। भारत के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 10,000 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च है।
JIPMAT Registration 2024: जिपमैट के लिए ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/JIPMAT पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अब आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें। इसके बाद आवश्यक विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे दें और शुल्क का भुगतान करें। अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।