JIPMAT 2025 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जिपमैट 2025 की प्रोविजनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र 30 अप्रैल को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/JIPMAT पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो 2 मई तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
जिपमैट 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। जिपमैट 2025 परीक्षा 26 अप्रैल, 2025 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुई।
आपत्तियों का समाधान और संशोधन प्रक्रिया
जिपमैट 2025 के अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 200 रुपये का शुल्क देना होगा। सभी आपत्तियों का मूल्यांकन एनटीए द्वारा किया जाएगा, और यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे, जो सभी उम्मीदवारों के उत्तरों पर लागू होंगे। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर परिणाम तैयार किया जाएगा।