बता दें कि आईटीआई प्रशिक्षण केन्द्रों को भी 25 फरवरी से खोलने की अनुमति दी गई है, ताकि छात्र अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। वहीं उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ विभिन्न कॉलेजों एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों को यूजीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करने की इजाजत दी गई है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोराेना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। इन गाइडलाइंस का हनन किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। यह सभी के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
पढ़ें - CBSE 12th Board exam 2021: 12वीं के परीक्षा पैटर्न में हुए तीन बड़े बदलाव, अब आएंगे ऐसे सवाल
यह भी पढ़ें - CBSE 10th Board Exam 2021- एग्जाम पैटर्न में हुए बदलाव, प्रश्नपत्र में जुड़े नए सेक्शन