फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urdu School Controversy: झारखंड शिक्षा विभाग का निर्देश- गैर अधिसूचित स्कूलों से हटेंगे उर्दू नाम

Tue, 02 Aug 2022 04:46 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

झारखंड शिक्षा विभाग को यह सूचना मिली है कि राज्य में एक स्कूल का नाम प्राथमिक स्कूल से उर्दू हाई स्कूल में बदला जा रहा है।
विज्ञापन
Urdu School Controversy - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड प्राथमिक शिक्षा विभाग ने 01 अगस्त, 2022 को एक नोटिस जारी करते हुए आदेश दिया है कि सभी गैर उर्दू स्कूलों में से उर्दू नाम तत्काल प्रभाव से हटाए जाएं। वहीं, आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी गैर उर्दू स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी रविवार को होगी न कि शुक्रवार को। इसके साथ ही इन स्कूलों में सुबह की प्रार्थना भी पहले की तरह शुरू कराई जाए।  

विज्ञापन
Trending Videos

कार्रवाई होगी
प्राथमिक शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में इन सभी को निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है। अगर कोई स्कूल या व्यक्ति निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 

आदेश की फोटो वायरल
एएनआई की ओर से जारी किए गए आदेश की फोटो पर राज्य के DOSE&L के सचिव राजेश कुमार शर्मा द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि सरकार द्वारा अधिसूचित उर्दू स्कूल को छोड़कर, जिसमें उर्दू शब्द जोड़ा गया है, उर्दू शब्द को तत्काल प्रभाव से उस स्कूल के हिस्से से हटा दिया जाना चाहिए। साप्ताहिक अवकाश पर अधिसूचित उर्दू स्कूलों को छोड़कर रविवार को सुनिश्चित किया जाना चाहिए, और मध्याह्न भोजन रविवार को संचालित नहीं किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार झारखंड शिक्षा विभाग को यह सूचना मिली है कि राज्य में एक स्कूल का नाम प्राथमिक स्कूल से उर्दू हाई स्कूल में बदला जा रहा है। मामले की जांच की गई और इसी तरह की कई अन्य घटनाएं सामने आईं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को सर्कुलर जारी कर स्कूलों को तत्काल प्रभाव से निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें