Jharkhand 9th Result 2020: झारखंड अकेडमिक काउंसिल आज यानी 19 मार्च को 9वीं कक्षा का परिणाम जारी होने की उम्मीद है। बता दें कि ये परिणाम झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम इस खबर में आगे प्राप्त कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें-
CBSE: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण सभी परीक्षाओं को इस समय तक किया गया स्थगित
मुख्य जानकारी-
झारखंड बोर्ड नौवीं की ये परीक्षाएं जनवरी 2020 में आयोजित की गई थी।
बता दें कि इस परीक्षा में लगभग 4.2 लाख छात्र-छात्राएं हिस्सा बने थे।
इससे पहले सत्र में झारखंड अकेडमिक काउंसिल की 9वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम 11 अप्रैल को जारी किया था।
परिणाम देखने के लिए आगे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं।
ऐसे देखें अपना परिणाम-
चरण -1 सबसे पहले झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
चरण- 2 उसके बाद होमपेज पर दिए 9वीं रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण- 3 इसके बाद अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
चरण- 4 क्लिक करते ही आपका रिज्लट आपके सामने होगा।
चरण- 5 जैसे ही आप सबमिट करेंगे आपके सामने आपका परिणाम खुल जाएगा।
भविष्य के लिए अपना परिणाम संभालकर रखें। ध्यान दें कि परिणाम केवल रोल नंबर के माध्यमम से देखें जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
संसद में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे हजारों रुपये