फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Board Results 2019: 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणाम जारी, 79.97 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

Tue, 21 May 2019 04:14 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
JAC Jharkhand Board Results 2019: झारखंड बोर्ड ने आज, यानी 21 मई 2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं आर्ट्स वर्ग परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में 79.97 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। बोर्ड ने दोपहर करीब 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वेबसाइट पर परिणाम जारी किए। वैसे विद्यार्थी, जो परीक्षा में उपस्थित हुए और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, अब Jharkhand Board की आधिकारिक वेबसाइट से अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि साइंस और कॉमर्स के परीक्षा परिणाम बोर्ड पहले ही जारी कर चुका है।
विज्ञापन


इस वर्ष विज्ञान वर्ग में 57 प्रतिशत और कॉमर्स में 70.4 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दोनों संकायों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। साइंस में 55.01 फीसदी छात्र और 61.08 फीसदी छात्राएं पास हुईं। वहीं, कॉमर्स में 63.68 फीसदी छात्र और 79.07 फीसदी छात्राएं सफल हुईं। 
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं Jharkhand Board 12वीं आर्ट्स के परिणाम-

चरण 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: प्रवेश पत्र पर अंकित पंजीकरण संख्या या रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 3: अब सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका परिणाम आपके सामने होगा।
चरण 4: उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें