JAC Jharkhand Board Results 2019: झारखंड बोर्ड ने आज, यानी 21 मई 2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं आर्ट्स वर्ग परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में 79.97 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। बोर्ड ने दोपहर करीब 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वेबसाइट पर परिणाम जारी किए। वैसे विद्यार्थी, जो परीक्षा में उपस्थित हुए और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, अब Jharkhand Board की आधिकारिक वेबसाइट से अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि साइंस और कॉमर्स के परीक्षा परिणाम बोर्ड पहले ही जारी कर चुका है।
इस वर्ष विज्ञान वर्ग में 57 प्रतिशत और कॉमर्स में 70.4 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दोनों संकायों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। साइंस में 55.01 फीसदी छात्र और 61.08 फीसदी छात्राएं पास हुईं। वहीं, कॉमर्स में 63.68 फीसदी छात्र और 79.07 फीसदी छात्राएं सफल हुईं।