JAC 12th Result 2025 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।
झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट 2025 में साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां सफल हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत सिर्फ 48.43% रहा। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 95% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा।
झारखंड बोर्ड 2025 के इंटरमीडिएट रिजल्ट में साइंस स्ट्रीम के कुल 98,634 छात्रों में से 79.26% छात्र पास हुए, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम के 22,066 छात्रों में से 91.20% ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
साइंस स्ट्रीम में कुल 98,634 विद्यार्थी नामांकित थे, जिनमें से 78,186 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 58,520 छात्र प्रथम श्रेणी, 19,383 छात्र द्वितीय श्रेणी और 63 छात्र तृतीय श्रेणी से सफल हुए हैं।
कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 22,066 विद्यार्थी थे, जिनमें से 20,285 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस स्ट्रीम में 12,729 छात्र प्रथम श्रेणी, 7,234 छात्र द्वितीय श्रेणी और 222 छात्र तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं।