फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Board Result 2020: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां से लें पूरी जानकारी

Sat, 08 Aug 2020 05:10 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jharkhand Board Result 2020
विज्ञापन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, (JAC- Jharkhand Academic Council) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षाओं के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। जो छात्र JAC कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में असफल रहे हैं, वे झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in है। जेएसी कक्षा 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त है और जेएसी 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त, 2020 है। छात्र वैकल्पिक विषय सहित केवल तीन विषयों में कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


JAC ने 8 जुलाई को झारखंड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी किए थे। इस वर्ष JAC कक्षा 10वीं की परीक्षा में 75.01 प्रतिशत उत्तीर्ण हुआ था। जबकि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 17 जुलाई, 2020 को जेएसी कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए थे।

झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2020- आवेदन कैसे करें?

चरण 1: सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद लिंक कंपार्टमेंटल सेकंडरी परीक्षा, वर्ष 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: नई विंडो पर, छात्र की सूचना शीट पर क्लिक करें।
चरण 4: डाउनलोड करें और शीट का एक प्रिंट लें। अब अपना जरूरी विवरण भरें।
चरण 5: ऑनलाइन डेटा जमा करने के लिए संबंधित स्कूलों को भरी गई सूचना पत्र जमा करें।

  • झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी कंपार्टमेंटल परीक्षा आवेदन तभी पूर्ण माना जाएगा जब छात्र समय सीमा से पहले आवश्यक शुल्क का भुगतान करेंगे। 
  • आवेदन प्रक्रिया, कंपार्टमेंटल परीक्षा शुल्क का विवरण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट में उल्लिखित है।
  • जो छात्र JAC कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में असफल रहे हैं, वे झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें