झारखंड एकेडमिक काउंसिल, (JAC- Jharkhand Academic Council) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षाओं के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। जो छात्र JAC कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में असफल रहे हैं, वे झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in है। जेएसी कक्षा 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त है और जेएसी 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त, 2020 है। छात्र वैकल्पिक विषय सहित केवल तीन विषयों में कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद लिंक कंपार्टमेंटल सेकंडरी परीक्षा, वर्ष 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: नई विंडो पर, छात्र की सूचना शीट पर क्लिक करें।
चरण 4: डाउनलोड करें और शीट का एक प्रिंट लें। अब अपना जरूरी विवरण भरें।
चरण 5: ऑनलाइन डेटा जमा करने के लिए संबंधित स्कूलों को भरी गई सूचना पत्र जमा करें।