फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : एकेडमिक काउंसिल ने रद्द की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

Thu, 10 Jun 2021 10:00 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों एवं छात्रों एवं अभिभावकों की मांग को देखते हुए 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों एवं छात्रों एवं अभिभावकों की मांग को देखते हुए 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा को रद्द कर दिया है। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय ने जानकारी दी कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इस सत्र के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय किया है।

विज्ञापन

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, आज मैंने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों एवं छात्रों एवं अभिभावकों की माँग को देखते हुए झारखंड एकेडमिक कॉन्सिल द्वारा इस सत्र में आयोजित होने वाली 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है।

 

 

उल्लेखनीय है कि परीक्षाएं रद्द करने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए आंतरिक मूल्याकंन प्रक्रिया के बारे में जल्द जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल, राज्य सरकार और झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है। 
 

बता दें कि पूर्व में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने को लेकर आवाज उठाने वालों में झारखंड के मुख्यमंत्री  भी अग्रणी थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री समूह की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान स्पष्ट तौर पर कोरोना महामारी के दौर में परीक्षाओं के आयोजन को लेकर असहमति जताई थी और परीक्षाएं रद्द करने की मांग की थी।  

विज्ञापन

 

हालांकि, बाद में 01 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद सीबीएसई और आईएससी बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया गया था। इसके बाद कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। हालांकि, असम अभी भी अपवाद है। वहां अगस्त में परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें