संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP - Joint Entrance Examination Council Uttar Pradesh) द्वारा राज्य में आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE - Uttar Pradesh Joint Entrance Examination) के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार, 1 जनवरी 2020 से शुरू हो रही है। जिन अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होना है, वे संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिंक सक्रिय होते ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : कुछ ऐसी बातें, जिनमें से एक भी अपनाई तो उत्साह से भर जाएगा आपका नया साल
उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार कर ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश के 1296 संस्थानों में 67 विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। गौरतलब है कि जेईईसीयूपी द्वारा आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन हर साल प्रदेश के संस्थानों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा, मैनेजमेंट व पोस्ट डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए किया जाता है।