इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को यूपी के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों के टेक्निकल कोर्सेस में दाखिले का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों को कट-ऑफ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थी को सीट आवंटन के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा। काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा रिजल्ट जारी होने के बाद की जाएगी। पहले JEECUP Result 2019 मई के तीसरे हफ्ते में घोषित होना था। लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण परिणाम की घोषणा की तिथि आगे बढ़ा दी गई थी।
परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि परिषद ने अभ्यर्थियों से आंसर-की जारी करने के बाद आपत्तियां मांगी थीं। आपत्तियों का निराकरण करने के बाद नतीजों की घोषणा की गई है।
JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।