किस आधार पर हुआ सीट अलॉटमेंट?
परिषद के अनुसार, सीटों का आवंटन निम्न आधारों पर किया गया है-
- JEECUP 2026 में प्राप्त रैंक
- अभ्यर्थी की आरक्षण श्रेणी
- भरे गए कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं
- उत्तर प्रदेश के भाग लेने वाले पॉलिटेक्निक संस्थानों में उपलब्ध सीटें
सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
पहले राउंड में सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों के भीतर आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें-
- Freeze या Float विकल्प चुनना होगा।
- निर्धारित सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी।
- जिला सहायता केंद्र (District Help Centres) पर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
यदि उम्मीदवार समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उनका आवंटित सीट पर दावा प्रभावित हो सकता है।