1 जुलाई को जारी होगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 1 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, वे फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुन सकेंगे। इसके बाद उन्हें 2 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक निर्धारित जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा।
दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। वहीं, जो अभ्यर्थी पहले राउंड में मिली सीट को छोड़ना चाहते हैं, वे 6 जुलाई को सीट वापसी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे करें चॉइस फिलिंग
काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- जीकप काउंसलिंग पोर्टल पर जाएं।
- आवेदन संख्या या लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करें।
- प्रवेश की संभावना बढ़ाने के लिए अधिकतम उपलब्ध विकल्प भरें।
- चॉइस को सेव कर अंतिम तिथि से पहले लॉक कर दें।