JEE Mains result 2023 Session 2 Application Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2023 के पहले चरण की परीक्षा की अंतिम अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) अब जल्द ही जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट जारी करने वाली है। लाखों छात्र इसके लिए इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, एनटीए ने स्पष्ट कर दिया है कि जेईई मेन 2023 परीक्षा के दूसरे चरण-2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार, सात फरवरी, 2023 से शुरू होगी। उम्मीदवार जो जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट -jeemain.nta.nic.in पर जमा कर सकेंगे।
एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, दूसरे सत्र के पंजीकरण मंगलवार, सात फरवरी, 2023 से शुरू होंगे। जेईई मेन दूसरे चरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि सात मार्च, 2023 होगी। अंतिम तिथि पर, उम्मीदवारों के पास अपना आवेदन फॉर्म और शुल्क जमा करने के लिए रात नौ बजे तक का समय होगा।