स्नेहा पारीक को मिले 100 परसेंटाइल
असम की स्नेहा पारीक को जेईई मेन परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल यानी 300 में से 300 अंक प्राप्त हुए हैं। स्नेहा ने अपनी जेईई मेन की पढ़ाई कोटा से की है। उनकी कामयाबी की चर्चा अब देश भर में हो रही है। स्नेहा इससे पहले किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KPVY) की स्कॉलर भी रह चुकी हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। अपनी कामयाबी पर अब स्नेहा पारीक ने भी बयान दिया है।