23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 17 ट्रिपल आईटी और 17 जीएफआईटी सहित देशभर के तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित इंजीनियरिंग के ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन में होनहारों ने अपनी मेधा का परचम फहराया है। गत वर्ष के मुकाबले इस साल ज्यादा होनहारों ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए शीर्ष 2.24 लाख में जगह बनाई है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से ही छात्रों को जेईई मेन परिणाम का इंतजार था। सुबह 11 बजे परिणाम आना था, लेकिन दिनभर इंतजार के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे परिणाम जारी हुआ। रिजल्ट आया तो कटऑफ डाउन होने से जेईई एडवांस के लिए चयनित होने वालों की संख्या अपेक्षाकृत बढ़ गई। प्रदेशभर से कई हजार छात्र-छात्राओं को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस का टिकट मिला है।
इस साल हालांकि कटऑफ बीते छह वर्षों में सबसे नीचे गई है। इस वर्ष सामान्य की कटऑफ 74, ओबीसी की कटऑफ 45, एससी की कटऑफ 29 और एसटी की कटऑफ 24 अंक रही। दिव्यांग अभ्यर्थियों की कटऑफ तो आश्चर्यजनक रूप से -35 चली गई है। देर रात तक प्रदेशभर से नतीजे आने का सिलसिला जारी रहा।
देर शाम तक के होनहार
छात्र का नाम अंक
अक्षत विजय 256
वैभव नारायण 228
मार्तंड दूबे 226
रोहित गर्ग 220
तनुज अग्रवाल 214
अंकित कुमार 209
सौम्या रावत 203 (देर रात तक सामने आए परिणामों के आधार पर।)