इससे पहले 24 अप्रैल को आंसर की जारी होने जा रही है। इस आंसर की पर 27 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न के हिसाब से अभ्यर्थी को एक हजार रुपये शुल्क अदा करना होगा।
इसके बाद 30 अप्रैल को जेईई मेन की ऑल इंडिया रैंक जारी कर दी जाएगी। इसमें शीर्ष 2.24 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यह जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। जेईई एडवांस परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दो से सात मई के बीच होगी। जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन 20 मई को किया जाएगा। आंसर की वेबसाइट
www.jeemain.nic.in पर देखी जा सकती है।
क्लैट के एडमिट कार्ड 26 को
12वीं और ग्रेजुएशन के बाद विधि दाखिलों की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी होंगे। पहले एडमिट कार्ड 20 अप्रैल को जारी होने थे लेकिन तकनीकी खामी की वजह से नहीं हो पाए। क्लैट का आयोजन देशभर में 13 मई को दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक किया जाएगा। एडमिट कार्ड वेबसाइट www.clat.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।