परीक्षा केंद्र और शहर बदलने का नियम
एनटीए उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा का शहर बदलने की अनुमति देता है। लेकिन ध्यान रहे कि आपका परीक्षा केंद्र आपके स्थायी या वर्तमान पते और सीट की उपलब्धता के आधार पर तय किया जाएगा। इसका मतलब है कि आप अपना पसंदीदा शहर चुन सकते हैं, लेकिन अंतिम केंद्र एनटीए तय करेगा।
अतिरिक्त पेपर और फीस
अगर आप एक से ज्यादा पेपर देना चाहते हैं, तो इसके लिए अतिरिक्त फीस देनी होगी। सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवार जो सिर्फ एक पेपर (बीई/बीटेक या बीआर्क/बीप्लानिंग) के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें 1,000 रुपये और महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये देने होंगे।
अगर आप विदेश में परीक्षा देना चाहते हैं तो यह फीस बढ़कर 5,000 रुपये (पुरुष) और 4,000 रुपये (महिला) हो जाती है। यदि आप दो पेपर (जैसे पेपर 1 और पेपर 2A/2B) देते हैं, तो सामान्य और ओबीसी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को 2,000 रुपये और महिलाओं को 1,600 रुपये जमा करने होंगे।
किन विवरणों में कर सकते हैं संशोधन?
| श्रेणी |
विवरण |
| मोबाइल नंबर |
बदलने की अनुमति है |
| ईमेल पता (Email ID) |
बदलने की अनुमति है |
| स्थायी व वर्तमान पता |
परिवर्तन की अनुमति |
| आपातकालीन संपर्क विवरण |
बदल सकते हैं |
| उम्मीदवार की तस्वीर (Photo) |
अपलोड/बदल सकते हैं |
| हस्ताक्षर (Signature) |
बदलने की अनुमति |
| उम्मीदवार का नाम |
बदलने की अनुमति (केवल सही डॉक्यूमेंट होने पर) |
| पिता/माता का नाम |
संपादित कर सकते हैं |
| कक्षा 10वीं विवरण |
संशोधित कर सकते हैं |
| कक्षा 12वीं/समकक्ष विवरण |
बदलने की अनुमति |
| राज्य पात्रता कोड |
संपादन योग्य |
| परीक्षा शहर का चयन |
स्थायी/वर्तमान पते के आधार पर बदलने की अनुमति (NTA अंतिम निर्णय लेने के लिए बाध्य नहीं) |
| परीक्षा का माध्यम (Language) |
बदल सकते हैं |
| जन्म तिथि (DOB) |
सही दस्तावेज के आधार पर संशोधन संभव |
| लिंग (Gender) |
बदलाव की अनुमति |
| वर्ग (Category) |
बदलने की अनुमति |
| उप-श्रेणी (PwD/दिव्यांगजन) |
यदि UDID पोर्टल द्वारा सत्यापित नहीं है, तो परिवर्तन की अनुमति |