JEE Mains 2023: टॉप-20 पर्सेंटाइल का विकल्प भी
इंजीनियरिंग करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-एडवांस्ड द्वारा जारी किए गए इंफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार आईआईटी में प्रवेश बोर्ड पात्रता 75 एवं 65 प्रतिशत के साथ-साथ कैटेगिरी वाइज संबंधित बोर्ड की टॉप-20 पर्सेंटाइल का विकल्प भी दिया गया है, लेकिन जेईई मेन के इंफोर्मेशन बुलेटिन में केवल 12वीं बोर्ड पात्रता प्रतिशत केवल 75 फीसदी ही रखा गया है। ऐसे में हजारों विद्यार्थी असमंजस में हैं कि एनआईटी-ट्रिपल आईटी की प्रवेश बोर्ड पात्रता में टॉप-20 पर्सेंटाइल लिया जाएगा या नहीं।
JEE Mains 2023: बोर्ड की टॉप-20 पर्सेंटाइल जारी नहीं
इसके अतिरिक्त टॉप-20 पर्सेंटाइल बोर्ड पात्रता लागू होने से बड़ी संख्या वर्ष 2021 एवं 2022 के 12वीं पास ऐसे स्टेट बोर्ड के विद्यार्थी परेशान हैं जिनके 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत से कम प्राप्तांक हैं और उनके पास अपने बोर्ड की टॉप-20 पर्सेंटाइल की कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि गत दो वर्षों से किसी भी बोर्ड की टॉप-20 पर्सेंटाइल जारी नहीं की गई है।
JEE Mains 2023: आवेदन करने में हिचकिचा रहे छात्र
ऐसे में आईआईटी में प्रवेश के लिए कुछ विकल्प हैं लेकिन एनआईटी व ट्रिपल आईटी में बोर्ड पात्रता के आधार पर प्रवेश ज्यादा कठिन है। इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी भी आवेदन करने में हिचकिचा रहे हैं जिन्होंने इस वर्ष 12वीं बोर्ड पात्रता पूरी नहीं होने पर इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन तो कर दिया है परंतु फॉर्म भरते समय उनके अपने इंप्रूवमेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं मांगी है।