JEE Main 2023: सिर्फ सुबह की पारी में होगी आखिरी दिन की परीक्षा
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन अप्रैल की परीक्षा जारी है। आगामी तिथियों में 13 व 15 अप्रैल को परीक्षा होगी। 15 अप्रैल की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बुधवार को जारी कर दिए गए। करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि 15 अप्रैल को जारी किए गए प्रवेश पत्रों में सामने आया कि इस दिन बीई-बीटेक की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में ही होगी।
गत दिनों में 12 अप्रैल को छोड़कर शेष दिनों में बीई-बीटेक की परीक्षा सुबह-शाम संपन्न हुई। ऐसे में अप्रैल सेशन के लिए बीई-बीटेक के लिए 12 शिफ्टों में होने जा रही है। उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से परीक्षा स्थल पर एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक है, जिसके बिना उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।