फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2019 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, एक क्लिक में करें डाउनलोड

Fri, 22 Mar 2019 02:00 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2019, अप्रैल परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।  NTA, JEE (मुख्य) अप्रैल, 2019 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) द्वारा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को 7 अप्रैल, से 10 अप्रैल, और 12 अप्रैल, 2019 तक देश और विदेश के विभिन्न शहरों में स्थित केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र अब NTA और JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in, jeemain.nic.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


वेबसाइट पर उपलब्ध ई-प्रवेश पत्र उन उम्मीदवारों के हैं, जिन्होंने अंतिम तिथि यानी 08 मार्च, 2019 तक फीस का भुगतान किया है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2019 अप्रैल परीक्षा प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे उल्लेख निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

JEE Main 2019 अप्रैल परीक्षा के प्रवेश पत्र ऐसे करें चेक-
  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nic.in या nta.ac.in पर जाएं।
  • जेईई मेन 2019 अप्रैल परीक्षा प्रवेश पत्र वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपने परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
  • एक प्रिंट आउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें। 
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए गए जानकारियों से अवगत हों।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

सरकारी रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें


UP Board Class 10th Result 2019 और UP Board Class 12th Exam Result 2019  से संबंधित हर खबर पाइए। परीक्षाओं का सबसे तेज परिणाम देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें