फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जेईई मेन से होगी एचबीटीयू की सीट फिलिंग

Tue, 25 Oct 2016 07:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू)
विज्ञापन
एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी की तरह हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू), कानपुर की बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की सीटें ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2017-18 से भरी जाएंगी। इसका प्रस्ताव मंगलवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) को भेज दिया गया। नवंबर में जेईई मेन का जो नोटिफिकेशन जारी होगा, उसमें एचबीटीयू को जगह मिल जाएगी।
विज्ञापन

सितंबर 2016 से एचबीटीयू यूपी की तीसरी टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रूप में अस्तित्व में आई है। शैक्षिक सत्र 2016-17 की सीटें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) लखनऊ की राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एसईई) से भरी गईं। अब अगले सत्र की सीटें केंद्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा से भरी जाएंगी। इसी सिलसिले में रजिस्ट्रार शत्रुघ्न सिंह ने मंगलवार को कमेटी हॉल में डीन एकेडमिक डॉ. डीएल परमार के साथ मीटिंग की। रजिस्ट्रार ने कहा कि जेईई मेन का आयोजन अप्रैल 2017 में होगा। इसका नोटिफिकेशन नवंबर में आएगा। वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जा सकेंगे। यह प्रक्रिया जनवरी, फरवरी में पूरी की जाएगी। मार्च से एडमिट कार्ड डाउन लोड किए जा सकेंगे। रजिस्ट्रार ने कहा कि कुलपति प्रो. एमजेड खान के साथ मीटिंग करकेे जल्द ही पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। 
बीटेक की 780 सीटें भरी जाएंगी
टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीटेक इंजीनियरिंग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी की सीटें बढ़कर 780 हो जाएंगी। अभी 390 सीटें हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि जिन ब्रांचों में 30-30 सीटें हैं, उनमें बढ़ाकर 60-60 की गई हैं। बढ़ी सीटों के हिसाब से ही शैक्षिक सत्र 2017-18 की एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें