फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Topper List: जेईई मेन टॉपर लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम इस राज्य से; 14 ने हासिल किया 100% स्कोर

Tue, 11 Feb 2025 06:17 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Topper's List: एनटीए ने बहुप्रतीक्षित जेईई मेन परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कुल 14 छात्रों ने पेपर-1 में 100 फीसदी स्कोर हासिल किया है। इसमें एनसीआर औ यूपी के दो-दो छात्र शामिल हैं। टॉपर लिस्ट नीचे देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
JEE Mains 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 11 फरवरी 2025 को जेईई मेन सत्र-1 का परिणाम जारी कर दिया है। एनटीए ने अभी पेपर-1 (बीई/बीटेक) के लिए नतीजों की घोषणा की है। पेपर-2 के नतीजों की घोषणा बाद में की जाएगी। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

विज्ञापन

JEE Main Session-1 Toppers: सबसे अधिक टॉपर्स इस राज्य से

परिणामों की घोषणा के साथ ही एनटीए ने 100% स्कोर पाने वाले छात्रों की सूची भी जारी कर दी है। इस बार कुल 14 छात्रों ने 100 फीसदी स्कोर हासिल किया है। इसमें एनसीआर के दो, उत्तर प्रदेश के दो और गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के एक-एक छात्र का नाम शामिल है। सूची में सबसे अधिक नाम राजस्थान से शामिल हैं। 100 फीसदी स्कोर हासिल करने वाले 14 छात्रों में से 5 छात्र राजस्थान से हैं।
विज्ञापन

JEE Main Topper List: पेपर-1 के सभी 14 टॉपर्स के नाम

क्रम संख्या नाम राज्य
1 आयुष सिंघल राजस्थान
2 कुशाग्र गुप्ता कर्नाटक
3 दक्ष दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)
4 हर्ष झा दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)
5 राजित गुप्ता राजस्थान
6 श्रेयस लोहिया उत्तर प्रदेश
7 सक्षम जिंदल राजस्थान
8 सौरव उत्तर प्रदेश
9 विशाद जैन महाराष्ट्र
10 अर्णव सिंह राजस्थान
11 शिवेन विकास तोशनीवाल गुजरात
12 साई मनोगना गुथिकोंडा आंध्र प्रदेश
13 ओम प्रकाश बेहरा राजस्थान
14 बानी ब्रता माजी तेलंगाना


जेईई मेन सत्र-1 पेपर-1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को कुल 304 शहरों में स्थित 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 की परीक्षा के लिए कुल 13,11,544 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 12,58,136 (95.93 फीसदी) छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें