फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Session 2: जेईई मेन के आवेदन में हो गई गलती! 27 फरवरी से शुरू होंगे संशोधन; जानें सुधार के नियम

Tue, 25 Feb 2025 02:34 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Session 2 : एनटीए 27 फरवरी से जेईई मेन के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो इस सुधार विंडो के माध्यम से अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
JEE Mains 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main Session 2 Corrections Window: जेईई मेन सेशन-2 में आवेदन के लिए आज यानी 25 फरवरी अंतिम तिथि है। इसके बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 27 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस संबंध में एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। अधिसूचना में बताया गया है कि उम्मीदवार 27 से 28 फरवरी 2025 तक रात 11:50 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन सत्र 2 में पंजीकरण किया है या जो नए उम्मीदवार हैं, साथ ही जिन्होंने सत्र 1 और 2 दोनों के लिए आवेदन किया है, वे इस सुधार विंडो के माध्यम से अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं।

जेईई मेन में इन विवरणों में हो सकता है सुधार

  • कोर्स (पेपर)
  • प्रश्न पत्र का माध्यम
  • पात्रता के स्टेट कोड
  • परीक्षा शहर (उपलब्ध विकल्पों के अनुसार)
  • शैक्षणिक योग्यता विवरण (कक्षा 10 और 12)
  • लिंग
  • श्रेणी
  • शुल्क भुगतान (यदि लागू हो)
विज्ञापन

JEE Main Session 2: इन विवरणों में नहीं हो सकती संशोधन

जिन उम्मीदवारों ने 2 से 25 फरवरी 2025 के बीच केवल सत्र 2 के लिए पंजीकरण किए हैं, उन्हें निम्नलिखित विवरणों में बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी:
  1. मोबाइल नंबर
  2. ई-मेल पता
  3. स्थायी और वर्तमान पता
  4. इमरजेंसी कॉन्टेक्ट डिटेल्स
  5. उम्मीदवार की तस्वीर

इन डिटेल्स को बदलने की अनुमति होगी

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम

पंजीकरण के बाद कर सकेंगे सुधार

जेईई मेन सत्र-2 में पंजीकृत उम्मीदवार अपनी आवेदन जमा करने के बाद निम्नलिखित डिटेल्स में सुधार कर सकेंगे:
  • शैक्षणिक योग्यता विवरण (कक्षा 10 और 12)
  • पात्रता के लिए स्टेट कोड
  • जन्म तिथि
  • लिंग
  • श्रेणी
  • उप-श्रेणी/ दिव्यांग
  • हस्ताक्षर
  • पेपर
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहर का चयन और परीक्षा का माध्यम भी बदल सकते हैं।
विज्ञापन

शीर्ष 2.50 लाख रैंक वाले ही दे पाएंगे एडवांस परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा के दोनों सत्रों के परिणामों के बाद उम्मीदवारों की रैंक एनटीए स्कोर के आधार पर निर्धारित की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में शीर्ष 2,50,000 रैंक पाने वाले छात्रों को जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। जेईई एडवांस परीक्षा पास करने के बाद, उम्मीदवारों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश मिल सकता है। जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को 12वीं कक्षा में कम से कम 75 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन 2025 में कुल 75 प्रश्न होंगे, जो भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से संबंधित होंगे। परीक्षा का कुल अंक 300 होगा। इस बार कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे। जेईई मेन 2025 परीक्षा को 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें