फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2025: 29 जनवरी को मौनी अमावस्या; केंद्र मिला प्रयागराज, शहर में नो व्हीकल जोन, कैसे दें परीक्षा...?

Sat, 18 Jan 2025 03:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maha Kumbh 2025: जेईई मेन परीक्षा के लिए कुछ छात्रों को प्रयागराज परीक्षा केंद्र आवंटित हुआ है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान है और शहर में 'नो व्हीकल जोन' घोषित किया गया है। ऐसे में छात्रों को परीक्षा छूटने का डर सता रहा है।
 
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2025: जेईई मेन परीक्षा का आयोजन पेपर 1 के लिए 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को किया जाएगा और पेपर 2 की परीक्षा 30 जनवरी, 2025 को निर्धारित है। एनटीए द्वारा कुछ छात्रों को प्रयागराज में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने के कारण कई जगहों पर यातायात प्रतिबंधित है। ऐसे में जिन छात्रों को प्रयागराज में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं, उन्हें परीक्षा छूटने का डर सता रहा है। जेईई मेन एडमिट कार्ड से जुड़ी लाइव अपडेट यहां पढ़ें...

विज्ञापन

29 जनवरी को मौनी अमावस्या, शहर में 'नो व्हीकल जोन'

महाकुंभ में बड़ी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण यातायात प्रबंधन खाका तैयार किया गया है, जिसके तहत शहर में कई जगहों पर 'नो व्हीकल जोन' घोषित किया गया है। ऐसे में परीक्षा के लिए आने वाले छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान होने के कारण शहर में 'नो व्हीकल जोन' घोषित किया गया है। इस दिन जेईई मेन परीक्षा भी निर्धारति है। ऐसे में छात्रों को यह डर सता रहा है कि क्या वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच पाएंगे या नहीं।

जेईई मेन परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2025 - फोटो : अमर उजाला

अभ्यर्थियों को सता रहा परीक्षा छूटने का डर

परीक्षा छूटने की चिंता के चलते जेईई मेन के अभ्यर्थी आलोक अग्रवाल की ओर से एनटीए से इस विषय को संज्ञान में लेने और तात्कालिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

अभ्यर्थी की ओर से कहा गया है, "आपको सूचित किया जाता है कि हमें 29 जनवरी 2025 को परीक्षा शहर प्रयागराज मिला है, इस दिन प्रयागराज में महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान है और प्राधिकरण द्वारा यहां "नो व्हीकल ज़ोन" घोषित किया गया है। इस प्रकार हमारे लिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा।"

यह भी पढ़ें: जेईई मेन परीक्षा में चार दिन बाकी; तैयार रहें! बहुत जल्द जारी होने वाला है प्रवेश पत्र
 

एनटीए से मांगी मदद

अभ्यर्थी ने एनटीए से मदद मांगी है। अभ्यर्थी ने कहा है कि या तो परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाना चाहिए या फिर प्रयागराज प्राधिकरण की ओर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद की जाए। फिलहाल एनटीए की ओर से इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

JEE Main City Slip: 10 जनवरी को जारी हुई थी शहर सूचना पर्ची

एनटीए ने 10 जनवरी को जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी की। इसमें छात्रों को उस शहर की जानकारी दी गई, जिसमें उनका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा 22 जनवरी से शुरू होने वाली है, जिसके लिए प्रवेश पत्र बहुत जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

एनटीए की ओर से कहा गया था कि पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। इस प्रकार एनटीए द्वारा जेईई मेन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कल, यानी 19 जनवरी को जारी किए जाने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें