JEE Main 2025 Answer Key Challenge: ऐसे करें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज
अगर आप जेईई मेन 2025 सेशन 2 की उत्तर कुंजी में किसी उत्तर को लेकर असंतुष्ट हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में क्लिक करें।
- इसके बाद प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण (Objection) लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।
- लॉगिन के बाद आपके सामने उत्तर कुंजी से जुड़ी विंडो खुलेगी। अब उस प्रश्न का चयन करें जिस पर आप आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं।
- संबंधित दस्तावेज (यदि हों) अपलोड करें और प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
- सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार ध्यान से चेक करें, फिर अपना फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट करें।