फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Answer Key: कब जारी होगी जेईई मेन सेशन-2 की उत्तर कुंजी, कैसे चेक कर सकेंगे?

Wed, 03 Aug 2022 04:12 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार होगी।
विज्ञापन
JEE Main Session 2 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main Answer Key: संयुक्त प्रवेश परीक्षा/JEE MAIN Session-2 (जुलाई सत्र) की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। अब सभी उम्मीदवारों को परीक्षा की उत्तर कुंजी और परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानि कि एनटीए की ओर से परीक्षा की उत्तर कुंजी को ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार JEE MAIN Session-2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी के जारी होते ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

अंतरिम होगी उत्तर कुंजी
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें की जारी होने वाली उत्तर कुंजी अंतरिम होगी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें इसपर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रति आपत्ति 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा कर के आपत्ति सबमिट करनी होगी। यह राशि वापस नहीं होगी। 

कब आएगी उत्तर कुंजी और परिणाम?
अब तक उत्तर कुंजी को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि यह आज भी जारी की जा सकती है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार होगी। इसी पर JEE MAIN Session-2 परीक्षा का परिणाम भी आधारित होगा। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट या जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे  latest notifications के सेक्शन में जाएं।
  • अब यहां दिखाई दे रहे  JEE Main Session 2 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें