फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Session-2 Result: जेईई मेन सेशन-2 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति का आखिरी मौका, इस दिन तक आएंगे परिणाम

Fri, 05 Aug 2022 03:08 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA की ओर से JEE MAIN Session-2 की अंतरिम उत्तर कुंजी को 03 अगस्त, 2022 को जारी किय गया था। उम्मीदवारों को 05 अगस्त शाम 05 बजे तक का समय आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से इंजीनियरिंग के पाठ्यकमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा सत्र-2/JEE MAIN Session-2 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका सामने आ गया है। एनटीए की ओर से अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति की सुविधा आज 05 अगस्त, 2022 को समाप्त कर दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी आपत्ति को दर्ज करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख को जारी हुई थी उत्तर कुंजी
NTA की ओर से JEE MAIN Session-2 की अंतरिम उत्तर कुंजी को 03 अगस्त, 2022 को जारी किय गया था। उम्मीदवारों को 05 अगस्त शाम 05 बजे तक का समय आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया है। जो भी उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, उन्हें 200 रुपये प्रति आपत्ति शुल्क जमा करने होंगे जो वापस नहीं होगी। वहीं, इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति केवल ऑनलाइन ही दर्ज कराई जा सकेगी। 

कब तक जारी होंगे परिणाम?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से उम्मीदवारों द्वारा अंतरिम उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्ति की पहले समीक्षा की जाएगी। इसके बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसी पर JEE MAIN Session-2 के परिणाम भी आधारित होंगे। कई वेबसाइट्स की ओर से परिणाम की तारीख 06 अगस्त, 2022 बताई जा रही है। हालांकि, इस बात का अंदाजा कम ही है कि कल परिणाम जारी हो सकेंगे। 
विज्ञापन

कैसे दर्ज कराएं आपत्ति?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर जाकर आईडी पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • अब उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आपत्ति पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें