फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन 2027: विलंब शुल्क के साथ आवेदन का आज आखिरी दिन, रात इतने बजे तक जरूर भर दें फॉर्म, कितना लगेगा शुल्क?

Thu, 26 Nov 2026 01:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जेईई मेन 2027 सत्र-1 के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का आज, 26 नवंबर, आखिरी दिन है। रात 11:50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म जमा कर शुल्क भुगतान पूरा करना होगा। अब तक 15,84,014 फॉर्म जमा हो चुके हैं।
 
विज्ञापन
जेईई मेन 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आज, 26 नवंबर को जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन की प्रक्रिया बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन पूरा नहीं किया है, वे रात 11:50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर फॉर्म जमा कर सकते हैं। नियमित आवेदन की समयसीमा 22 नवंबर को समाप्त हो गई थी। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका दिया गया है।

विज्ञापन


अब तक 15,84,014 आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं और 14,06,780 उम्मीदवारों ने परीक्षा शुल्क का भुगतान पूरा कर लिया है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि केवल फॉर्म जमा करना पर्याप्त नहीं है। आवेदन पूरा करने के लिए निर्धारित शुल्क का सफल भुगतान भी जरूरी है।

जेईई मेन 2027 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

उम्मीदवारों की श्रेणी और लिंग के अनुसार आवेदन शुल्क अलग-अलग है:

 
उम्मीदवारों की श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 1,000 रुपये
सामान्य-EWS और OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवार 900 रुपये
सामान्य-EWS और OBC वर्ग की महिला उम्मीदवार 800 रुपये
SC, ST, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग उम्मीदवार 500 रुपये

जनवरी में होगी जेईई मेन 2027 परीक्षा?

जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एनआईटी, ट्रिपलआईटी और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों के स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होती है। जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता परीक्षा भी है। जेईई एडवांस्ड के माध्यम से आईआईटी में प्रवेश मिलता है।

 

JEE Main 2027 के लिए ऐसे भरें फॉर्म

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. JEE Main 2027 सेशन 1 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. पहली बार आवेदन कर रहे उम्मीदवार ‘New Registration’ चुनें। पहले से पंजीकृत उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  4. मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी भरें।
  5. निर्धारित फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क और विलंब शुल्क का भुगतान करें।
  7. फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें