फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA JEE Mains 2026: जेईई मेन का संभावित स्कोर कैसे निकालें, क्या है फॉर्मूला? ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

Wed, 04 Feb 2026 01:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2026 Score Calculator: एनटीए ने जेईई मेन की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए जेईई मेन की मार्किंग स्कीम का पता होना जरूरी है। उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवार इसे चुनौती भी दे सकते हैं।
 
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE NTA Response Sheet 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सत्र-1 (JEE Main 2026) परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। अब उम्मीदवार प्रश्न पत्र के सही उत्तर देख सकते हैं। आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवारों की व्यक्तिगत रिस्पॉन्स शीट और आधिकारिक प्रश्न भी उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर इन्हें ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए जेईई मेन की मार्किंग स्कीम का पता होना जरूरी है। एजेंसी ने मार्क्स कैलकुलेट करने के लिए एक आसान फॉर्मूला भी दिया है, जिससे छात्र अपने अनुमानित स्कोर का पता लगा सकते हैं।

JEE Main 2026 Marking Scheme: जेईई मेन की मार्किंग स्कीम

मार्किंग स्कीम के अनुसार सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तर होने पर 1 अंक काटा जाता है। यदि कोई प्रश्न छोड़ा गया है या रिव्यू के लिए मार्क किया गया है तो उसके लिए कोई अंक नहीं मिलते और न ही कटते हैं। इसी नियम के आधार पर कुल स्कोर निकाला जाता है।
 
  • सही जवाब - 4 अंक मिलेंगे
  • गलत जवाब - 1 अंक कटेगा
  • छोड़ा गया प्रश्न - कोई अंक नहीं

Marks Calculator JEE Mains: कैसे करें संभावित अंको की गणना

मार्क्स निकालने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले JEE Main 2026 की आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद अपने दिए गए उत्तरों की तुलना आधिकारिक सही उत्तरों से करें। सही और गलत उत्तरों की संख्या अलग-अलग नोट करें और फिर आधिकारिक मार्किंग स्कीम लागू करें। इस प्रक्रिया से जो कुल अंक निकलेंगे, वही आपके संभावित स्कोर माने जाएंगे। फॉर्मूला इस प्रकार है: 

4 गुणा सही उत्तरों की संख्या में से 1 गुणा गलत उत्तरों की संख्या घटाएं


यह भी पढ़ें: जेईई मेन की उत्तर कुंजी जारी, छह फरवरी तक दे सकते हैं चुनौती

उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं तो दे सकते हैं चुनौती

उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी आज से शुरू हो चुकी है। एनटीए ने बताया है कि उम्मीदवार 4 फरवरी से 6 फरवरी तक प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

जेईई मेन की आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर JEE Main 2026 Session 1 Response Sheet लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन दबाते ही आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • प्रश्नों और अपने चुने गए विकल्पों को ध्यान से जांच लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें