फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2026: जेईई मेन में इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर; एनटीए ने दिया स्पष्टीकरण

Mon, 03 Nov 2025 11:07 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि जेईई मेन 2026 परीक्षा में किसी भी प्रकार के वर्चुअल या ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में एनटीए ने टाइपिंग गलती को सुधारते हुए संशोधित सूचना बुलेटिन जारी किया है।
विज्ञापन
JEE Main 2026 Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 के लिए वर्चुअल या ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर के उपयोग को लेकर एक आधिकारिक स्पष्टीकरण (official clarification) जारी किया है। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि 31 अक्तूबर को जारी किए गए सूचना बुलेटिन (Information Bulletin) में एक टाइपिंग संबंधी त्रुटि (typing error) थी, जिससे अभ्यर्थियों के बीच यह भ्रम फैल गया था कि परीक्षा में कैलकुलेटर का उपयोग अनुमति है या नहीं।

विज्ञापन


एनटीए ने क्या कहा?

एनटीए की वेबसाइट पर जारी JEE (Main) 2026 के सूचना बुलेटिन में लिखा था कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के दौरान एक ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर उपलब्ध होगा।

लेकिन अब एनटीए ने बताया है कि यह सुविधा सामान्य परीक्षाओं के लिए होती है, JEE Main के लिए नहीं।

संशोधित सूचना बुलेटिन

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने JEE (Main) 2026 के लिए संशोधित सूचना बुलेटिन जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार नई फाइल को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें और ध्यान से पढ़ें। एनटीए ने पहले जारी बुलेटिन में हुई टाइपिंग गलती और उससे छात्रों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में होंगे एग्जाम

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई (मेन) 2026 के पहले सत्र की तारीखें जारी कर दी हैं। यह परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तय की गई है। वहीं, एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी समयसीमा रात 11:50 बजे तक रखी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब "Candidate Activity Board" में जाकर इसके बाद, पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने क्रेडेंशियल्स से पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरकर आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और उसे डाउनलोड कर लें।
  • अंत में भविष्य के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें